
बाराबंकी। एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना संकट की चपेट में लोग जान गवां रहा हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के बारांबकी से एक अच्छी खबर आई। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक साथ पांच बच्चों की किलकारी गूंजी। एक-एक कर पांचों बच्चों का सामान्य प्रसव कराया गया है। महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, दो बच्चों को श्वास लेने में कुछ दिक्कत है। इस कारण महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।

नॉर्मल डिलीवरी
मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से दो लड़के और तीन लड़की है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है।
